Showing posts with label च्यवन. Show all posts
Showing posts with label च्यवन. Show all posts

Sunday, November 25, 2018

महर्षि च्यवन


च्यवन ऋषि महान् भृगु ऋषि के पुत्र थे। इनकी माता का नाम 'पुलोमा' था। ऋषि च्यवन को महान् ऋषियों की श्रेणी में रखा जाता है।
वंश-गोत्र:-  भृगु वंश
पिता :- भृगु
माता:-  पुलोमा

जन्म विवरण:- जब पुलोमा गर्भवती थी, तब पुलोमन राक्षस ने उन्हें जबरन अपने साथ ले जाना चाहा। पुलोमन से संघर्ष में पुलोमा का शिशु गर्भ से बाहर गिर गया और च्यवन का जन्म हुआ।
विवाह  सुकन्या तथा आरुषी से
संतान :- और्व
रचनाएँ :- 'च्यवनस्मृति'
विशेष च्यवन ने अश्विनीकुमारों को सौम पान का अधिकार दिलाने का वचन दिया था। वे एक यज्ञ का आयोजन करते हैं और इन्द्र द्वारा आपत्ति करने पर भी उसे अश्विनीकुमारों को यज्ञ का भाग प्रदान करने के लिए विवश कर देते हैं।
अन्य जानकारी 'भास्करसंहिता' में च्यवन ने सूर्य उपासना और दिव्य चिकित्सा से युक्त "जीवदान तंत्र" भी रचा है, जो एक महत्वपूर्ण मंत्र है। अनेक महान् राजाओं ने इनके निर्णयों को अपने धर्म-कर्म में शामिल किया।