मंगल देवता
भारतीय ज्योतिष में मंगल इसी नाम के ग्रह के लिये प्रयोग किया जाता है। इस ग्रह
को अंगारक (यानि अंगारे जैसा रक्त वर्ण), भौम (यानि भूमि पुत्र) भी कहा जाता है।
मंगल युद्ध का देवता कहलाता है । यह ग्रह मेष एवं वृश्चिक राशियों का स्वामी कहलाता
है। मंगल रुचक महापुरुष योग या मनोगत विज्ञान का प्रदाता माना जाता है। इसे रक्त या
लाल वर्ण में दिखाया जाता है एवं यह त्रिशूल, गदा, पद्म और भाला या शूल धारण किये
दर्शाया जाता है। पत्नी का नाम ज्वालिनी देवी तथा इसका वाहन भेड़ होता है एवं
सप्तवारों में यह मंगलवार का शासक कहलाता है।