Showing posts with label श्रीवत्स. Show all posts
Showing posts with label श्रीवत्स. Show all posts

Wednesday, December 5, 2018

श्रीवत्स


श्रीवत्स
श्रीवत्स चिह्न का हिन्दु, बोद्ध तथा जैन धर्मावलम्बियों में विशेष महत्त्व है। श्री + वत्स का अर्थ होता है -लक्ष्मी पुत्र ।
श्रीवत्स का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। महाभारत शान्ति पर्व के अनुसार यह भगवान नारायण के वक्ष:स्थल में भगवान शंकर के त्रिशूल से बना चिह्न है। [महाभारत शान्ति पर्व 342.134]
भागवत और विष्णु पुराण के अनुसार यह अगूँठे के बराबर सफेद बालों का एक समूह है, जो भगवान विष्णु के वक्ष:स्थल पर है और दक्षिणावर्त्त भौंरी के आकार का कहा गया है।
इसे भृगु ऋषि का पद चिह्न माना जाता है।[भागवत तथा विष्णु पुराण 10.89.9-12]